फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने छुड़ाई कंपकंपी, अधिकतम तापमान गिरा

विज्ञापन
सहारनपुर में घने कोहरे के चलते घंटाघर से कोर्ट रोड़ की और लाइट जलाकर आते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे और शीतलहर की वजह से मौसम में सर्दी का असर देखने को मिला। अपराह्न तीन बजे के बाद हल्की धूप निकलने के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 07.5 और अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम लगातार बिगड़ रहा है। बीते दो दिन धूप निकली थी। सोमवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी 50 से 70 मीटर तक रही। कोहरे के साथ ही हवाएं भी चली, जिसकी वजह से मौसम में ठिठुरन रही। सुबह के समय कोहरे के साथ ओस की फुहारें बरसती महसूस हुई। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव सेकते नजर आए। कोर्ट रोड पुल, पीजीओ रोड और रेलवे स्टेशन के बाहर छह से सात जगह लोग अलाव सेंकते दिखे। अपराह्न तीन बजे के बाद कोहरा छट गया, जिसके बाद धूप निकल आई। धूप ने लोगों को सर्दी से राहत देने का काम किया, लेकिन करीब डेढ़ घंटा बाद धूप फिर से गायब हो गई। शाम के समय फिर से ठंडक और कोहरा नजर आया। अगले दो से तीन दिन में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। उसके बाद जनपद में बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें