फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनपद में कोहरे ने दी दस्तक सौ मीटर तक रही दृश्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सोमवार को देहात क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि कुछ जगहों पर दृश्यता सौ मीटर से भी कम रही। साथ ही हल्की सर्दी भी महसूस की गई।
जनपद में पिछले करीब 20 दिन से सुबह-शाम की हल्की ठंड है। ज्यादातर लोगों ने रात में एसी और कूलर बंद कर दिए हैं। ऐसे में लोग केवल पंखा चलाकर सो रहे हैं। सुबह बजे के बाद कई लोगों को पंखा भी बंद करना पड़ रहा है। लेकिन सोमवार की सुबह कोहरे ने सर्दी का मौसम आने का अहसास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में कोहरा बिल्कुल नहीं था, लेकिन देहात क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे तक मौसम साफ था। जैसे धूप तेज होती गई कोहरा आता गया। साढ़े सात बजे कोहरा इतना घना था कि दृश्यता सौ मीटर तक ही।
तेज धूप होने के बाद करीब साढ़े आठ बजे कोहरा छट गया। इसके बाद दिनभर अच्छी धूप रही। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें