फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से जबरन वसूली करने पर हेड कांस्टेबल समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में एक मेडिकल स्टोर मालिक से जबरन 40 हजार रुपये की वसूली करने पर एसएसपी ने एक दीवान और चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने पांचों पुलिस कर्मियों को दुकानदार से जबरन वसूली करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर शहर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी और देहात कोतवाली में तैनात चार कांस्टेबलों को महानगर में एक मेडिकल स्टोर के मालिक से जबरन 40 हजार रुपए की वसूली करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पांचों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस संबंध में एएसपी प्रीति यादव को विभागीय जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें