फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से मारपीट और पथराव में पांच नामजद, 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान खोले बैठे दुकानदार को टोकने पर पुलिसकर्मियों से मारपीट और पथराव के प्रकरण में पांच नामजद और 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा मोहन में एक दुकान पर लगी भीड़ को हटाने गई जड़ौदापांडा चौकी पुलिस पर दुकानदार व उसके बेटों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। एक सिपाही सिर में डंडा लगने से घायल हो गया था, जबकि दूसरे की वर्दी फाड़ दी गई थी। ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर मौके से दौड़ा लिया था। भीड़ ने पुलिस कर्मियों की दो बाइक व मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर डाले थे। शुक्रवार को एसपी देहात अतुल शर्मा व सीओ देवबंद रजनीश कुमार ने अंबेहटा मोहन गांव पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद हमले के आरोपी तीन सगे भाइयों श्रीराम, कांशीराम, रवि पुत्रगण सुरेश तथा प्रदीप व संदीप पुत्रगण प्रेमचंद सहित करीब 15 अज्ञात के खिलाफ पुलिस की ओर से महामारी अधिनियम एवं आपदा प्रबंधन के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें