सरसावा। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं।
सरसावा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि साढ़े आठ बजे के करीब बोन्सा पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों को जांच के लिए रोका तो दोनो बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया तथा सख्ती से पूछताछ की तो पता लगा कि दोनों बाइक चोर हैं। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चार बाइक बरामद की। पकड़े गए दोनों शातिर बग्गा उर्फ बिजेन्द्र पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव टाबर थाना नकुड़ तथा अरशद पुत्र अलीबाज निवासी थाना मंडी सहारनपुर हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक युवक अनुज कश्यप पुत्र तेलुराम निवासी मोहल्ला हजारा थाना सरसावा को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।