फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
चिलकाना पुलिस की हिरासत में डकैती की योजना बनाने वाले बदमाश। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक 15 हजार रुपये का इनामी भी शामिल है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने दो तमंचे, सरिया तथा दो बाइक बरामद कीं है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने बताया पुलिस को शनिवार की रात में सूचना मिली कुछ लोग गोवर्धनपुर ढुलानी के जंगल में एकत्र हो रहे हैं, जो गोवर्धनपुर दुलानी में ही किसी घर में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर चिलकाना पुलिस तथा एसओजी की टीम ने बताए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस ने वहां मौजूद पांच बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए बदमाशों में अफजाल उर्फ नाती पुत्र हासिम निवासी हुसैन मलकपुर, थाना बेहट, सद्दाम पुत्र इकरार निवासी हसन कॉलोनी खाता खेड़ी थाना मंडी सहारनपुर, असगर पुत्र चंदू निवासी मिद्दा थाना सिटी यमुनानगर, वाजिद पुत्र यूसुफ निवासी मोहम्मदनगर खाता खेड़ी थाना मंडी तथा अफसर उर्फ छोटा पुत्र याकूब निवासी गोवर्धनपुर ढुलानी थाना चिलकाना हैं। पुलिस को इनके पास से दो तमंचे 315 बोर, एक सरिया तथा दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अफजाल पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा है तथा इस पर थाना चिलकाना, हरियाणा, देहरादून आदि स्थानों पर गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट आदि विभिन्न धाराओं में 16 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सद्दाम, वाजिद, असगर, अफसर के खिलाफ भी थाना चिलकाना में गैंगेस्टर आदि के मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस में अफजाल, सद्दाम, असगर, वाजिद तथा अफसर को आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में जेल भेजा।
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम
बीएस वर्मा थाना प्रभारी चिलकाना, जयवीर सिंह एसओजी प्रभारी, एसआई शशांक गिरि, एसआई विपिन कुमार, एसआई एसओजी अजय गौड़, कांस्टेबल विजेंद्र, नरदेव, विनोद, विकास, अमित, कपिल कुमार, हरेंद्र धामा, रजनीश, विजय कुमार, एसओजी कांस्टेबल अंकुर कुमार और कुणाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें