फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, ठंड से कांपे लोग

विज्ञापन
ठंड ठिठुरते हुए स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का सितम मंगलवार को भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार की तड़के करीब पांच बजे हल्का कोहरा था, मगर सुबह आठ बजे तक कोहरा कुछ कम हुआ। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली। जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 22 डिग्री पहुंच गया। अपराह्न तीन बजे फिर से धूप गायब हो गई। शाम के समय खासी ठंड रही, जिसका असर बाजार पर भी देखने को मिला। शाम के समय सड़कों पर कम भीड़ रही।
मंगल बाजार में उमड़े खरीदार
मंगलवार को नगर में साप्ताहिक बंदी रहती है। मगर नेहरू मार्केट और शहीद गंज में मंगल बाजार लगता है। दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से मंगल बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के चलते स्कूल और कॉलेज बंद
सहारनपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं को 18 से 21 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश के अनुपालन में सर्कुलर जारी किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने बताया कि ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जनपद की यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के सभी विद्यालयों के अलावा सभी महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई और मेडिकल कॉलेज 18 से 21 दिसंबर तक बंद रहेंगे। उक्त तिथि में यदि कोई शिक्षण संस्थान खुलता है तो संबंधित संस्थाध्यक्ष के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मगर यदि किसी संस्थान में प्रयोगात्मक परीक्षा या कोई महत्वपूर्ण परीक्षा चल रही है, तो वह यथावत चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि छात्रों के साथ ही शिक्षकों का भी अवकाश रहेगा। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार ने भी अवकाश के निर्देश जारी किए हैं।

सहारनपुर में पड़ती ठंड में गर्म कपड़ों का सहारा लेते बाइक सवार लोग।- फोटो : SAHARANPUR

ठंड में स्कूल जाते बच्चे।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें