सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर गुट और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से 11 पदों पर 23 दावेदारों ने नामांकन किया है। इसके साथ ही दोनों गुटों के अलावा एक निर्दलीय ने महासचिव पद के लिए पर्चा भरा है।
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमीर खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मोहन सिंह चौहान, महासचिव के लिए अमित गुप्ता, सहसचिव के दो पदों पर पंकज शर्मा, गौरव चड्ढा, कोषाध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र कुमार, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए रतिश मोहन शर्मा, पारूल सिंघल, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए अभिषेक शर्मा, कुमारी सदफ ने नामांकन किया है।
इसी तरह ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर गुट से राजेंद्र सिंह चौहान ने अध्यक्ष, मनीष कुमार शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विपिन कश्यप, महासचिव पद के लिए राजीव गुप्ता, सहसचिव के दो पदों के लिए कुमारी जरीन, सिम्मी रानी, कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश कुमार, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर योगेश कुमार कांबोज, श्याम सिंह सैनी, जूनियर गवर्निंग के दो पदों पर रामवीर सिंह यादव, मोहित सिंह तंवर ने नामांकन किया है। इनके अलावा निर्दलीय संजीव नोसरान ने महासचिव पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस, महासचिव आदित्य सिंह, सुरेश चंद सहगल, प्रदीप मित्तल, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, रौनक अली एडवोकेट, ज्ञान सिंह, प्रमोद कपिल, शीशपाल, सुरेंद्र पाल सिंह, राज कुमार वर्मा, ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर, अमरीश, ब्रहमजीत शर्मा, राशदि जमील, प्रमोद शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, विक्रम सिंह जोशी मौजूद रहे।
नामांकन करते बिशंभर सिंह गुट के दावेदार।- फोटो : SAHARANPUR