फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 09 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आवास विकास ‌स्थित हरि मंदिर में नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नवरात्र शुरू होने के पहले ही दिन शहर के मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्तों ने चुनरी, नारियल के साथ माता का श्रृंगार किया। धूप, दीप, जौ, तिल, पुष्प आदि के साथ मां की जोत जलाई। प्रथम दिन शैलपुत्री सहित मां के अन्य रूपों की भी आराधना की गई।
विज्ञापन


शहर के आवास विकास रोड स्थित हरि मंदिर में 262 दीपों के साथ अखंड ज्योति जलाई गई। यह जोत नवरात्र के सभी दिवसों में जलती रहेगी। अखंड जोत से दीप जलाने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

यहां नवरात्र में शाम को विशेष भजन संध्या आयोजित की जाएगी। हरि मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव चानना, सुधांशु कालड़ा और दिनेश सेठी ने बताया कि 12 और 13 को कालरात्रि की विशेष पूजा होगी जबकि 14 अप्रैल को अष्टमी का विशेष पूजन होगा।
विज्ञापन


यहां 45 हवन कुंडों में यज्ञ कराया जाएगा। अखंड जोत जलाने के विधान में संजय कपूर, तन्मय जैन, आशु सचदेव, राजेश गांधी, अमन गुप्ता, दिनेश सेठी, मधुप अरोड़ा, प्रवीण कुमार सहित अन्य ने परिवार के साथ दीप जलाएं। 

उधर, हरि मंदिर में ही 11 अप्रैल को नवरात्र के उपलक्ष्य में ही मां के गुणगान के साथ बच्चे डांडिया डांस करेंगे। जेवी जैन कॉलेज रोड स्थित कमल कालोनी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ।

इसमें काफी संख्या में महिलाओं सहित श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के बाद व्यास पंडित राजराजेश्वर ने प्रवचन किए जबकि पंडित पवन कुमार ने भजनों ने मंत्रमुग्ध किया। यजमान राजकुमार वर्मा रहे। कलश यात्रा में पुष्पा गुप्ता, सुधा वर्मा, प्रियंका, नीलू, शिवा, सुधा, जया रहीं।

कथा के दौरान देशकुमार शर्मा, प्रेम प्रकाश, अजय गुप्ता, ओपी शिवा, पीयूष शर्मा, अजय गुप्ता, भीम सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। शहर के हकीकत नगर स्थित मातेश्वरी धाम, राधा विहार स्थित महाकाली सिद्ध वैष्णो देवी मंदिर, शिवपुरी स्थित श्री भैरव मंदिर मंदिरों में नवरात्र पर अलग-अलग आयोजन किए गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें