फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क शिक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sat, 09 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के क्रियान्वयन के लिए नेबरहुड के अंतर्गत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिए जाने का प्रावधान है। ऐसे में पात्र बच्चे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


अलाभित समूह  की श्रेणी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग तथा नि:शक्त बच्चा एवं एचआईवी या कैंसर से पीड़ित माता-पिता अथवा अभिभावक का बच्चा और बेघर बच्चा शामिल है।

दुर्बल वर्ग की श्रेणी में जिस बच्चे के माता-पिता या संरक्षक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हों, विकलांग हों, वृद्घावस्था में हों, विधवा पेंशन पाते हों या फिर जिनकी वार्षिक आय अधिकतम एक लाख रुपये हो को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


आवेदन पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या फिर सर्व शिक्षा अभियान की वेबसाइट से ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है।

स फॉर्म को भरकर सीधे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जा सकता है। ऐसे पात्र बच्चों को शैक्षिक सत्र 2016-17 में कक्षा एक/पूर्व प्राथमिक कक्षा में दाखिला दिया जाएगा, जो कक्षा आठ तक की शिक्षा के लिए मन्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें