फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले छोड़ा अधूरा, अब फिर कर रहे खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में सुनियोजित विकास कराए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन इससे ज्यादा परेशानियां बांटी जा रहीं हैं। आजकल यह परेशानियां सीवर लाइन डालने के कार्यों की वजह से हो रही है। शहर में ऐसे कई स्थान हैं, जिन मार्गों पर एक से डेढ़ महीना पूर्व खोदाई करके सीवर लाइन डाली गई थी, वहां अब फिर से खोदाई शुरू कर दी गई है। मिट्टी की ढांग रास्ते पर लगा दी गई है, जिससे आवागमन भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसा किसी एक स्थान पर नहीं, बल्कि कई जगह हो रहा है। उदाहरण के तौर पर आवास विकास कॉलोनी में हरि मंदिर के पास दो दिन से खोदाई चल रही है। दो महीना पूर्व इससे महज पांच कदम की दूरी पर इसी मार्ग पर खोदाई कर सीवर लाइन डाली गई थी, तब भी रास्ता बंद कर दिया गया था। अब हरि मंदिर से टी प्वाइंट तक दोबारा खोदाई करके मिट्टी को सड़क पर डाल दिया गया है। खोदाई करने वाले कर्मचारी कहते हैं कि कुछ दूरी की सीवर लाइन का कार्य रह गया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। गौरतलब है कि हरि मंदिर मार्ग पर पूर्व में जब सीवर लाइन डाली गई थी, तो उसके बाद तारकोल से पैचवर्क भी कर दिया गया था।
बसंत विहार में उसी जगह दोबारा खोदाई
पॉश कॉलोनी में शामिल बसंत विहार में भी दो दिन से खोदाई का कार्य चल रहा है। यह खोदाई उसी स्थान पर हो रही है, जहां सीवर लाइन डाली गई थी। मालूम चला है कि उक्त सीवर लाइन का पाइप धंस गया था, जिस कारण दोबारा से खोदाई कराई जा रही है। गौरतलब है कि यहां पर करीब तीन महीना पहले सीवर लाइन डालने का कार्य हुआ था, जिसके बाद यहां पुन: सड़क भी नहीं बनाई गई थी और बरसात में कीचड़ होने से आवागमन बाधित हो रहा था। अब फिर से खोदाई करके मिट्टी सड़क पर डाल दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता भी जता चुके हैं एतराज
सीवर लाइन डालने के नाम पर शहर में जगह-जगह खोदाई करके छोड़ देने पर भाजपा नेता भी एतराज कर चुके हैं। पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि ने दो दिन पहले ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद सीवर लाइन डालने का कार्य कर रहे जल निगम के अधिकारी को बुलाकर कहा गया था कि पहले एक जगह का काम पूरा हो, तभी दूसरी जगह खोदाई कराई जाए।
सीवर लाइन डालने का कार्य समयबद्ध और सही तरीके से कराने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कहा गया है। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। - संजीव वालिया, महापौर, नगर निगम सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें