फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल, चिकित्सा और पेयजल सुविधा मुहैया कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। ग्राम पंचायत सरदाहेड़ी में इस बार राव राशिद ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उनकी प्राथमिकताओं में गांव में स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए पानी की टंकी और नलकूप की स्थापना, बरात घर, सामुदायिक शौचालय निर्माण, जूनियर हाई स्कूल को स्वीकृत कराकर उसका निर्माण कराना है। पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने के साथ ही तालाब का सुंदरीकरण करते हुए इसके चारों तरफ पौधरोपण कर बैठने के लिए बैंचों को रखवाने का काम किया जाएगा। बताया कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है। ऐसे में रोगियों को उपचार के लिए आठ किमी दूर मुजफ्फराबाद पीएचसी पर जाना पड़ता है। उनका प्रयास होगा कि शासन से स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत कराया जाए। पुलिस और सेना की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खेल के मैदान का निर्माण कराने के साथ ही शमशान घाट की चारदीवारी और हैंडपंप को लगवाने का काम किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पात्रों को राशन कार्ड और आवास की सुविधा भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
ग्राम प्रधान राव राशिद कक्षा आठ पास हैं।
राव राशिद सहकारी समिति हलवाना के चेयरमैन रह चुके हैं।
पूर्व में इनके पिता और ताऊ भी ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
दूषित पेयजल है गांव की बड़ी समस्या
मुजफ्फराबाद ब्लाक की इस ग्राम पंचायत की आबादी करीब साढ़े पांच हजार है। मिश्रित आबादी वाले इस गांव में बड़ी समस्या पेयजल की है। गांव में 160 फीट तक की गहराई पर लगे हैंडपंपों का पानी दूषित हो चुका है। गांव में सरकारी हैंडपंप भी आधे से ज्यादा खराब पड़े हैं। ऐसे में केवल संपन्न लोगों द्वारा 300 फीट तक की गहराई पर लगे सबमर्सिबल पंप का पानी ही पीने योग्य रह गया है। नालियां टूटी पड़ी हैं इसके चलते बरसात में पानी सड़कों पर भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें