पता लगने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल। पुलिस ने पीड़ित ने पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पूरी घटना कैमरे में कैद मिली। जिन युवकों ने फायरिंग की है, उसे पीड़ित जानता है।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पीड़ित और बाइक सवार युवकों के बीच पुरानी रंजिश है। फिलहाल पुलिस ने वंश कटारिया, आदित्य खन्ना और पीयूष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, कॉलोनी में अचानक फायरिंग होने से लोगों में दहशत का माहौल है।
जिन तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
व्योम बिंदल, एसपी सिटी