फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्र गुटों में फायरिंग, दो को लगे छर्रे, हायर सेंटर भर्ती

Sun, 26 Apr 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। खेड़ा मुगल पुलिस चौकी के गांव पहुपुर नगली में छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। इसमें दसवीं के दो छात्र बचीटी निवासी विधान और अंकुश को छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्होंने नागल सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। घायल छात्र की माता ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




दाेनों गुटों के छात्र पहुपुर नगली स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ते हैं। काॅलेज की छुट्टी के बाद किसी बात को लेकर छात्रों के गुटों में पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि एक पक्ष ने इसी दौरान फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे छात्रों को लगने से अफरा-तफरी मच गई। हमलावर छात्र भाग गए। आसपास के ग्रामीणों ने विधान और अंकुश को नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अंकुश की माता रेखा की तरफ से एक नामजद छात्र सहित कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने चार छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। उधर, सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि कुछ छात्रों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल छात्रों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें