फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां मिलने पर पटाखा फैक्टरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव रामगढ़ में चल रही पटाखा फैक्टरी को खामियां मिलने पर प्रशासन और दमकल विभाग ने सील कर दिया। हालांकि, फैक्टरी लाइसेंसी थी, लेकिन कुछ पदार्थ ऐसे मिले हैं, जिनसे आग लग सकती है। इसलिए कार्रवाई की गई है। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव रामगढ़ में शाह महमूद की लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी है। मंगलवार की शाम पटाखा फैक्टरी का निरीक्षण करने टीम पहुंची। पटाखा फैक्टरी बंद पड़ी मिली और ताला लगा हुआ था। टीम ने संचालक को मौके पर बुलवाकर ताला खुलवाकर देखा तो फैक्टरी में माचिस से संबंधित ज्वलनशील पदार्थ मिले। इस संबंध में संचालक कोई जानकारी नहीं दे सका है। इसके बाद दमकल विभाग ने प्रशासन के निर्देशानुसार पटाखा फैक्टरी को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें