फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पेपर मिल रोड बिजली घर के एमवीआर कैपेसिटर में लगी आग, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित 220केवी बिजली घर में 20 एमवीएआर कैपेसिटर यूनिट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही विद्युत निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में क्षेत्र की आपूर्ति को बंद कर आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
बिजली घर के उपकरण में शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर विद्युत निगम के अधिकारी और पूर्व पार्षद प्रदीप उपाध्याय मौके पर पहुंचे। निगम के अधिशासी अभियंता राहुल गौतम और कर्मचारियों ने फायर फाइटिंग सिस्टम से आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। सूचना पर अग्निशमन दल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग अन्य उपकरणों तक नहीं फैली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकरण में आग लगने के चलते क्षेत्र की आपूर्ति को काट दिया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद शाम सात बजे आपूर्ति को पुनः शुरू किया गया। अधिशासी अभियंता राहुल गौतम ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। संभवतः शार्ट सर्किट के चलते आग लगी हो। कारणों की जांच कराई जा रही है। भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें