फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वार्ड 31 की कॉलोनियों से दूर होगी पेयजल की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के वार्ड 31 में पेयजल की समस्या दूर होगी। पुराना बोरिंग होने की वजह से पानी अक्सर खराब रहता था। लंबे समय से नलकूप के रिबोर की मांग उठ रही थी। शुक्रवार को महापौर डॉ. अजय कुमार ने नारियल फोड़कर 35 हार्स पॉवर के नलकूप के रिबोर का कार्य शुरू कराया गया। नलकूप के रिबोर कार्य पर 30 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पानी मनुष्य की बुनियादी जरूरतों में से एक है। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, जिसकी वजह से पानी की जरूरत और खपत बढ़ेगी। लोगों को गर्मी में पानी की किल्लत से न गुजरना पड़े। इसके लिए रिबोर का कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए महानगर में अनेक पंप रिबोर कराए गए हैं, जिनमें से कई चालू भी करा दिए गए हैं। गर्मी को देखते हुए महानगर में कई जगहों पर वाटर कूलर की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान पार्षद मंसूर बदर, समीर अहमद, जोगेंद्र लाल, मुरारी खेतवाल, हाजी मरगूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें