फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग, बुझाने पहुंची दमकल विभाग की टीम को रोका, जानिए क्या है वजह

Mon, 13 Nov 2023 12:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लग गई। वहीं, आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग की टीम को रोक दिया गया। जानिए आखिर क्या वजह है।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के मोहल्ला नुमाइशकैंप में दीपावली की रात इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लग गई। इस दौरान गोदाम स्वामी ने खुद ही आग पर काबू पाया। बताया गया कि दमकल विभाग की टीम को आग बुझाने से रोक दिया गया।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइशकैंप में पंकज कालड़ा का घर है। घर पर ही इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम बना हुआ है, जिसमें डीजे का सामान रखा हुआ था। रविवार की रात आतिशबाजी गिरने से उनके इलेक्ट्रॉनिक के सामान में आग लग गई। पंकज कालड़ा ने पानी डालकर आग बुझानी शुरू कर दी। इसी दौरान नगर कोतवाली इंस्पेक्टर सतेंद्र नागर और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुंचने से पहले ही पंकज कालड़ा ने आग पर काबू पा लिया था।

उन्होंने दमकल विभाग की टीम को पानी का छिड़काव नहीं करने दिया। उनका कहना था कि दमकल विभाग के पानी का प्रैशर तेज होगा, जिससे उनका सामान खराब हो जाएगा। दमकल विभाग की टीम वहां कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट गई।

इंस्पेक्टर सतेंद्र नागर ने बताया कि पंकज कालड़ा ने पुलिस से कहा कि पानी का प्रैशर तेज पड़ने से उसका सामान खराब हो जाएगा। वह खुद आग बुझा चुका है।

यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट
विज्ञापन

वहीं, बेहट रोड पर गत्ते की फैक्टरी की छत पर रखे कूड़े में आतिशबाजी गिरने से आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया। महानगर तीन से चार जगहों पर आग लगने की छिटपुट घटनाएं हुई हैं।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें