फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: त्रिवेणी शुगर मिल के कॉजन प्लांट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Thu, 04 Sep 2025 03:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देवबंद-नूरपुर स्थित त्रिवेणी शुगर मिल के कॉजन पावर प्लांट में गुरुवार सुबह खोई में आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 40-50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद में गुरुवार सुबह त्रिवेणी शुगर मिल के कॉजन पावर प्लांट में भीषण आग लग गई। यह आग उस समय लगी जब बिजली बनाने में इस्तेमाल होने वाली खोई (बेगास) में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना सुबह करीब 9 बजे की है। कर्मचारियों ने खोई से धुआं उठते देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। यूनिट उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद देवबंद, सहारनपुर और रामपुर मनिहारान से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12:30 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। एसडीएम युवराज सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

आग से खोई ले जाने वाली लगभग 150 मीटर लंबी बेल्ट, इंडल्ट फ्रेम समेत कई उपकरण जलकर नष्ट हो गए। मिल प्रशासन ने बताया कि खोई में आग काफी नीचे तक पहुंच गई है, इसलिए अगले 24 घंटे तक उस पर पानी डाला जाएगा। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें