फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्टोन क्रशर विवाद में पूर्व एमएलसी सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। फतेहपुर टांडा स्थित एक स्टोन क्रेशर को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने पूर्व एमएलसी इकबाल उर्फ बाला सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की हैं। एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पारस ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के पास स्थित एक स्टोन क्रेशर फर्जी दस्तावेजों के सहारे अवैध खनन,स्टोन क्रेशर संचालन, राजस्व चोरी करते हुए धोखाधड़ी कर रहा है।क्रेशर से गांव में संक्रामक रोग फैल रहे है जब क्रेशर मालिक से शिकायत की गई तो उसको जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही आरोप लगाया गया कि क्रेशर मालिक का पूर्व एमएलसी इकबाल उर्फ बाला एवं उसके दो बेटों एवं भाई सहित अन्य के साथ संबंध है जिनके बल पर वह धमकी दे रहा है और कई फर्मों में भागीदार है।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सुशील कुमार निवासी अंबाला हरियाणा,इकबाल उर्फ बाला दो बेटों जावेद एवं अफजाल,राव लईक,आनंद कुमार, महमूद, रविन्द्र एवं मंदीप के खिलाफ विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ प्रिया यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें