फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 26 Nov 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लापरवाही बरतने पर बीएलओ के खिलाफ थाना कुतुबशेर में प्राथमिकी दर्ज हुई है। जांच में गणना प्रपत्रों का वितरण 68.35 फीसदी मिला है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बीएलओ की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एवं जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र तीन के आयशा मॉडल पब्लिक स्कूल कमेला कॉलोनी पर बीएलओ अंकित पाल की तैनाती है। वह दायित्वों के निर्वहन में उदासीन पाए गए। सुपरवाइजर सतीश कुमार ने रिपोर्ट दी है कि बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण मात्र 68.35 प्रतिशत ही किया है, जबकि बार-बार फोन कर अवगत कराने के बावजूद कार्य पूरा नहीं किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना एवं पदीय दायित्वों का उल्लंघन बताते हुए थाना कुतुबशेर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें