फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 18 हजार वोटर मिले मृत

Wed, 26 Nov 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में एसआईआर अभियान जोर-शोर से जारी है। गणना प्रपत्रों को भरने के बाद अब उन्हें वापस लेकर डिजिटाइज किया जा रहा है। जिले की सातों विधानसभाओं में अभी तक 18 हजार से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान हुई है।
विज्ञापन

जिले की सातों विधानसभाओं में कुल 26.42 लाख मतदाता है। इनमें से 26.32 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। बीएलओ भरे हुए गणना प्रपत्रों को वापस ले रहे हैं।
यह कार्य चार दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद आलेख्य सूची का प्रकाशन होगा। अभी तक सातों विधानसभाओं में कुल 18870 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर 4959 मृत मतदाता मिले हैं।
विज्ञापन

इसी तरह सबसे कम नकुड़ विधानसभा में 1685 मतदाता मृत मिले हैं। सभी विधानसभाओं में 1556 मतदाता ऐसे हैं, जिनके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसी तरह सभी विधानसभाओं में 27,563 ऐसे मतदाता है, जिनके पते परिवर्तित हो चुके हैं। इस तरह मृत, पता परिवर्तित, अनुपस्थित मतदाताओं की कुल संख्या सभी सातों विधानसभा में 53,736 है। बीएलओ गणना प्रपत्रों को वापस लेने के साथ ही उन्हें डिजिटाइज भी कर रहे हैं। अभी तक जिले की सभी विधानसभाओं में कुल 9,54,961 फार्म डिजिटाइज हो चुके हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं। गणना फार्म को डिजिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें