फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोकशी के मामले में एक नामजद सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

Tue, 03 Mar 2026 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ के समीप बाबूपुर नगली मार्ग पर गोकशी के मामले ने कोतवाली पुलिस ने एक नामजद सहित छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि सोमवार की शाम पुलिस ने बाबूपुर नगली मार्ग स्थित एक मकान पर छापा मारा था। पुलिस को वहां से कटान के उपकरण और अवशेष बरामद हुए थे। जबकि आरोपी फरार हो गए थे। गोकशी की घटना को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता समेत अन्य लोगों ने हंगामा करते हुए रोष व्यक्त किया था। मामले में पुलिस ने जनपद मुजफ्फरनगर निवासी दानिश और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें