फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी की जलधारा के बीच अवैध खनन में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी के बरथा जोन में जलधारा के बीच किये गए अवैध खनन के मामले में तहसील प्रशासन ने हलका लेखपाल के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट एसडीएम द्वारा गठित टीम की जांच के बाद सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में बेहट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि यमुना नदी में असलमपुर बरथा घाट पर जलधारा के बीच अवैध खनन किए जाने की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे एसडीएम रामजी लाल व सीओ रामकरण सिंह ने राजस्व विभाग व पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक अवैध खनन करने वाले अपने वाहनों और मशीनों को लेकर भाग चुके थे। इसके बाद तहसील प्रशासन ने असलमपुर बरथा व बरथा कोरसी के घाटों पर जांच की थी। यहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जाना पाया गया था। इसके आकलन के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा जांच पड़ताल कर नुकसान का आकलन किया गया। इसके बाद हलका लेखपाल सलीम अहमद की ओर से बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इसमें बताया गया है, कि अवैध खनन की पैमाइश में यमुना नदी की जलधारा के पास 1001 वर्ग मीटर रकबे में 2000 घन मीटर अवैध खनन किया जाना पाया गया है। यह अवैध करने वाले कौन थे, इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है, लेकिन यहां से खनिज चोरी कर हरियाणा के बेलगढ़ क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशरों पर डाला गया है। लेखपाल की तरफ से अज्ञात स्टोन क्रशर मालिकों व खनन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें