सहारनपुर के देवबंद में दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन के देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर युवकों के दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हो गई। जिसमें एक महिला यात्री समेत दो लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी के चलते स्टेशन और ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस ने मौके से भाग रहे कई युवकों को हिरासत ले लिया, जबकि घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।