फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में मिले पचास साल पुराने सहपाठी

विज्ञापन
सुल्तानपुर के सम्मेलन में पहुंचे पचास साल पुराने सहपाठी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। कस्बा सुल्तानपुर में स्थित जेजे इंटर कॉलेज में 1971 से 1974 तक अध्यनरत रहे सहपाठियों का सम्मेलन आयोजित किया। इसमें एक अरसे बाद एक दूसरे से मिले सहपाठी खुश नजर आए।
विज्ञापन

पूर्व सभासद सुधीर कुमार जैन के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद ने कहा सहपाठी का रिश्ता बहुत ही गहरा होता है। पचास वर्ष के बाद सभी साथियों को एक दूसरे से मिलकर कॉलेज के पुराने दिन याद आ गए। लार्ड महावीरा स्कूल की प्रधानाचार्य अलका जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए, जिससे की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में सभी साथी एक दूसरे से मिलते जुलते रहे। आयोजक सुधीर कुमार जैन ने कार्यक्रम में आए सभी साथियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया और पुरानी स्मृतियों को याद किया। इसमें जगमोहन शर्मा, प्रेमनाथ शर्मा, सुशील कुमार, राकेश कुमार, जरीफ अहमद, बालेश कुमार, नरेश चंद गोयल, सत्यपाल, संतोष कुमार अग्रवाल, लवी जैन, अहसान अहमद, बलबीर सिंह, यशपाल सिंह, श्रीयांश जैन, डॉ. सुशील जैन, ओमप्रकाश, वीरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें