फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों के डर से रिश्तेदारों के घर काटी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसियों के डर से रिश्तेदारों के घर काटी रात
विज्ञापन

नागल।। क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी महिला सुमन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति बीमार हैं। उन्होंने मकान बनाया है वे बुधवार शाम उस पर गेट लगा रहे थे। तभी उनके चार पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर आए और मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि उन्होंने उनके घर पर ईट पत्थर भी फेंके, जिसमें उसे और उसके लड़के को चोटें आई हैं। महिला कहना है कि उसने सारी घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी पुलिस उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए गांव छोड़ कर आई। लेकिन विपक्षी तब भी नहीं माने और उनके साथ गाली-गलौज करते रहे। इस पर वह पूरी रात अपने परिवार समेत पास के गांव में अपने परिचितों के यहां रात गुजारी। महिला ने थाना प्रभारी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि सुबह भी पुलिस गांव पहुंची थी लेकिन दूसरे पक्ष से घर पर कोई नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----------------------------
फोटो-5
नागल। बृहस्पतिवार को जनता इंटर कॉलेज की निर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को चुनाव अधिकारी संजय जैन ने प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान अध्यक्ष रणवीर सिंह एवं प्रबंधक चौधरी विनय कुमार ने कहा कि प्रबंध समिति कॉलेज के विकास एवं शिक्षा के स्तर उच्च बनाने के लिए वचनबद्ध हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिव कुमार वर्मा ,बिरम सिंह, डॉ पवन सिंह, इसम पाल नेता, अमन, धर्मपाल सिंह, पदम सिंह, ऋषि पाल सिंह ,बलजीत सिंह, मास्टर रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें