सहारनपुर। कोरोना काल में हर तरह के कारोबार पर असर पड़ रहा है। खासकर मिठाई और दूध से बनने वाले पदार्थों की बिक्री में 60 प्रतिशत तक गिरावट आई है। दो दिन होने वाले लॉकडाउन के कारण तीन दिन काम प्रभावित होगा। खराब होने की वजह से व्यापारी माल तैयार नहीं करा रहे हैं।
कोरोना से बचाव को लेकर शासन ने शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन किया है, जो दो सप्ताह से लागू हो चुका है। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी भी अपना पूरा प्रकोप दिखा रही है। इस वजह से मिठाई और दूध से बनने खाद्य पदार्थों की बिक्री पर खासा असर पड़ा है। मावा, पनीर, दही, क्रीम और अन्य पदार्थ व्यापारी शुक्रवार को नहीं बनाए। क्योंकि, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा है। दो दिन में यह पदार्थ गर्मी की वजह से खराब हो जाते हैं। घंटाघर के डेरी कारोबारी अमित गुलाटी का कहना है कि बिक्री में 60 प्रतिशत गिरावट आई है। सप्ताह में तीन दिन काम प्रभावित होता है। शुक्रवार को माल तैयार नहीं कर रहे हैं। क्योंकि, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा। इस हिसाब से सप्ताह में चार दिन ही काम कर पा रहे हैं।
हकीकतनगर के डेरी कारोबारी जितेंद्र परुथी और मिठाई कारोबारी गौरव अरोड़ा का कहना है कि हर वर्ष इन दिनों अच्छा कारोबार होता था। क्योंकि, सावन माह में मिठाई और दूध से बने पदार्थों की मांग बढ़ती थी, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से काम आधे से भी कम रह गया है।
जैन कॉलेज रोड के मिठाई कारोबारी मनीष कुमार का कहना है कि मिठाई और दूध से बनने वाले पदार्थों की बिक्री बहुत कम रह गई है। शुक्रवार को सामान तैयार नहीं किया जाता है। सप्ताह में तीन दिन काम प्रभावित हो रहा है। सोमवार ही सीमित मात्रा में मिठाई तैयार कर बेची जाती है, लेकिन बहुत कम है।
फुटकर विक्रेताओं पर ज्यादा असर
सहारनपुर। कोरोना काल की वजह से प्रभावित हुए खाद्य पदार्थों के व्यापार को लेकर व्यापारी चिंतित हैं। खासकर फुटकर विक्रेताओं में बेचैनी है। क्योंकि, बिक्री नहीं हो रही है। व्यापारियों को डर है कि इस हाल में व्यापार पूरी तरह चौपट न हो जाए।
मिठाई और डेरी कारोबारी गौरव अरोड़ा- फोटो : SAHARANPUR
डेरी कारोबारी जितेंद्र परुथी।- फोटो : SAHARANPUR
डेयरी कारोबारी अमित गुलाटी- फोटो : SAHARANPUR