फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता इनामुलहक के ससुर की कोरोना से मौत

विज्ञापन
वरिष्ठ रंगकर्मी सरदार अनवर के साथ फिल्म अभिनेता इनामुल हक (फाइल फोटो) - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बॉलीवुड अभिनेता इनामुलहक के ससुर सरदार अनवर की कोरोना से मौत हो गई है। उनकी रिपोर्ट बुधवार की रात आई थी, जिसके बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। सहारनपुर में 14 दिनों में यह कोरोना से पांचवीं मौत है।
विज्ञापन

सरदार अनवर बड़े रंगकर्मी थे, जो इप्टा (भारतीय जन नाट्य संघ) के करीब 25 साल संरक्षक रहे। वह आईटीसी में कर्मचारी यूनियन के नेता भी रहे। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, साथ ही वह शुगर के भी पेशेंट थे। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोविड अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। वह करीब 70 वर्ष के थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सा विभाग ने पूरी सावधानी के साथ उन्हें सुपुर्दे खाक कराया। 14 दिनों में कोरोना से पांचवीं मौत के कारण चिकित्सा विभाग के अधिकारी टेंशन में हैं, साथ ही कोरोना के एक्टिव मरीज भी दहशत में हैं।
ना परिजनों के सैंपल लिए, ना ही सील की गली
परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप
सहारनपुर। कोरोना को लेकर लोग भले ही दहशत में हैं, मगर विभागीय स्तर पर लापरवाही बरतने की शिकायतें सामने आ रहीं हैं। जानकर हैरानी होगी कि कोरोना से सरदार अनवर की मौत के बाद भी उनके परिजनों के शुक्रवार तक सैंपल नहीं लिए गए हैं।
विज्ञापन

सरदार अनवर के भांजे टीपू ने बताया कि सरदार अनवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उनके संपर्क में रहे परिजन डरे हुए हैं। चिकित्सा विभाग की टीम जब परिजनों के सैंपल लेने के लिए नहीं पहुंचीं तो परिजन खुद ही सैंपल देने के लिए बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचे। मगर उनको वहां एक घंटा इंतजार कराने के बाद बिना सैंपल लिए वापस भेज दिया गया। सरदार अनवर की मौत के बाद उम्मीद थी कि शुक्रवार को सैंपलिंग होगी मगर शनिवार को सैंपल लेने की बात चिकित्साधिकारियों ने कही। इसके अलावा मोहल्ले को भी बृहस्पतिवार की बजाए मौत होने के बाद शुक्रवार को सील किया गया। उधर, पेपर मिल रोड स्थित गीता पंप वाली गली से भी ऐसी ही शिकायत मिली है। यहां एक युवक की रिपोर्ट चार दिन पहले पॉजिटिव निकली थी। मगर गली को अभी तक सील नहीं किया गया है। परिजनों के सैंपल भी नहीं लिए गए हैं। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि सरदार अनवर के परिजनों के सैंपल शनिवार को लिए जाएंगे। पेपर मिल रोड की जानकारी नहीं है।
दो कोरोना पॉजिटिव मिले, 12 की छुट्टी
सहारनपुर। जिले में दो और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक व्यक्ति इंदिरा गांधी कॉलोनी और दूसरा हकीकतनगर का रहने वाला है। रिपोर्ट आते ही दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनके अलावा 12 लोगों की कोविड अस्पताल से छुट्टी की गई है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 580 पहुंच गई है। इनमें से 461 मरीज ठीक हो चुके हैं। पांच मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 105 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें