फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर पिता और पुत्र में मारपीट, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव चौरा खुर्द में शराब पीने से रोकने पर पिता और पुत्र में मारपीट हो गई। आरोप है कि बेटे ने पिता को धक्का दे दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चौरा खुर्द निवासी जगपाल (48) बृहस्पतिवार देर शाम शराब पीकर घर आया था। नशे में वह परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता और मारपीट करने लगा। यह देेख बेटे नीटू ने विरोध किया तो दोनों में विवाद बढ़ गया। इसी बीच नीटू ने पिता जगपाल को धक्का दे दिया जिससे वह गिरकर घायल हो गया। चिकित्सालय ले जाने पर उपचार के दौरान जगपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि जगपाल की शराब पीने की आदत से परिवार के लोग परेशान थे। वह आए दिन परिजनों से अभद्रता और मारपीट करता था। कई बार तो घर में रखे अनाज को बेचकर भी शराब पी लेता था। बृहस्पतिवार को भी शराब के नशे में घर पहुंचा था। आरोपी बेटे के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शराब पीने से रोकने के विवाद में ही घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें