फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह फेट दिए चौकी प्रभारी

Wed, 21 Dec 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर जिले में अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए एवं कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर से फेरबदल कर दिया है। जिले के 18 उप निरीक्षकों, चौकी प्रभारियों एवं 26 कांस्टेबलों को इधर से उधर कर दिया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने सोमवार की शाम को उप निरीक्षकों एवं चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। सदर बाजार कैंप चौकी प्रभारी राधेश्याम को चौकी प्रभारी पुंवारका बनाया गया है।

प्रेम सिंह को पुलिस लाइन से सदर बाजार का कैंप चौकी प्रभारी बनाया गया है। बिहारीगढ़ की मोहंड चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह को रामपुर कस्बा की चौकी का चार्ज दिया गया है। जबकि पुंवारका चौकी प्रभारी संदीप कुमार को बड़गांव की मोरा चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

 
सुरेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से राकेश केमिकल पुलिस चौकी का प्रभार दिया गया है। जबकि इस चौकी के इंचार्ज अरुण पंवार को मोहंड चौकी प्रभारी बिहारीगढ़ बनाया गया है।

देवबंद के खेड़ा मुगल चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह मलिक को थाना तीतरों भेजा गया है। कटेहरा द्वितीय मंडी चौकी प्रभारी सचिन शर्मा को नवाबगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है।

नवाबगंज चौकी प्रभारी मुकेश दिनकर को तल्हेड़ी बुजुर्ग चौकी प्रभारी का कार्यभार दिया गया है। जबकि तल्हेड़ी बुजुर्ग से मनोज राठी को खेड़ा मुगल चौकी प्रभारी बनाया गया है। तूफान सिंह भाटी को बिहारीगढ़ की चौकी डाट काली से हटाकर रामपुर मनिहार में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया है।

जंधेड़ी चौकी प्रभारी सुशील शर्मा को गागलहेड़ी की काली नदी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि काली नदी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक को कोतवाली देहात भेजा गया है। 

कोतवाली देहात से वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार को पठेड़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। जय सिंह भाटी को पठेड़ चौकी से कटेहड़ा द्वितीय मंडी चौकी प्रभारी बनाया गया है। 

ओमकार सिंह को पुलिस लाइन से जंधेड़ी चौकी प्रभारी बनाया है, जबकि पंकज कुमार को पुलिस लाइन से थाना देवबंद भेजा गया है। नगर कोतवाली से रामबाबू आर्य को कोतवाली सदर बाजार भेजा गया है।

एसएसपी ने उप निरीक्षकों के अलावा पांच हैड कांस्टेबलों एवं 21 कांस्टेबलों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा है। कुछ को पुलिस लाइन से अलग-अलग जिम्मेदारी के लिए थाना, चौकियों में लगाया गया है, जबकि कुछ को थाने से लाइन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें