सहारनपुर के बेहट में दिवंगत पहलवान नौशाद उर्फ काला की याद में सोमवार को कस्बे में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। इसमें यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड के पहलवानों ने खूब दांव पेंच दिखाए।
आनंद बाग में आयोजित इस दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ सपा नेता अली खान ने फीता काटकर किया। कहा कि दंगल हमारी संस्कृति से जुड़े है। दंगल जहां मनोरंजन का भरपूर साधन वहीं इससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
दंगल में पहले दिन शुरूआती कुश्ती सलमाल और बबलू के बीच हुई। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। दूसरी कुश्ती मुजफ्फरगनर के पहलवान एवं खेड़ी के सारिक बीच 12 मिनट की कुश्ती का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
रोमांच से भरपूर यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। तीसरी कुश्ती उत्तराखंड के कलियर निवासी पहलवान साजिद और बेहट के अदनान के बीच हुई। इसमें चार मिनट में अदनान ने साजिद को चित्त कर दिया।
चौथी कुश्ती राहुल बागपत एवं उत्तराखंड के रुड़की निवासी कुर्बान के बीच हुई। पांच मिनट की इस कुश्ती में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। इस मौके पर दंगल कमेटी के अकरम पहलवान, इसरार पहलवान, फारूख कुरैशी, कासिम कुरैशी, असलम, पन्नू, परवेज के अलावा सईद मंसूर, फरमान खान, आरिफ मंसूर, मुर्शद कुरैशी आदि की मौजूदगी रही।