फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये में बनाए जा रहे थे मंडी के फर्जी पास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फल और सब्जी मंडी से माल खरीदने के लिए फुटकर विक्रेताओं को 500-500 रुपये के फर्जी पास बनाए जा रहे थे। काफी समय से विक्रेताओं को गुमराह कर ऐसे फर्जी पास जारी करवाए जा रहे थे। मंगलवार को ऐसे ही पास बनवाने के आरोपी को सब्जी मंडी के निरीक्षक ने पकड़ा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

थाना मंडी क्षेत्र में चिलकाना रोड पर यह सब्जी मंडी है। यह क्षेत्र हॉट स्पॉट में आने के बाद लॉकडाउन के बाद से ही फल सब्जी विक्रेताओं को पास जारी कर ही उनका कारोबार कराया जा रहा था। अनलॉक एक से पहले यह मंडी अस्थायी रूप से संचालित की जा रही थी। तब भी पास को लेकर अवैध वसूली सहित गलत तरीके से पास बनवाने के मामले सामने आए थे। अब यह मंडी पुराने स्थल पर संचालित की जा रही है। यहां भी फर्जी पास का मामला सामने आया है। थाना मंडी प्रभारी आदेश त्यागी ने बताया कि मंगलवार दोपहर मिली सूचना पर फर्जी पास बनाने के आरोपी मोहम्मद हुसैन को पकड़ा गया। वह मंडी क्षेत्र के ही मोहल्ला सराय का रहने वाला है। उसके पास से ब्लैंक कार्ड, तीन फर्जी पास और 15 परिचय पत्र मिले हैं। उसे सब्जी मंडी के निरीक्षक अमित सैनी ने पकड़ा। उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
-------------------------
किसी के भ्रम में न आएं विक्रेता
सहारनपुर। फर्जी पास का मामला सामने आने पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने भी सभी फल सब्जी विक्रेताओं और अन्य लोगों से अपील की है कि इस तरह का प्रलोभन देने वालों के भ्रम में न आएं। यदि कोई संशय है तो मंडी निरीक्षकों, अफसरों या जिला मुख्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। यदि आगे भी इस तरह कोई गुमराह करता है तो उसकी सूचना संबंधित अफसरों को जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें