फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों पर तौल धीमी होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम। गेहूं क्रय केंद्रों पर तौल की धीमी रफ्तार से होने के कारण किसान परेशान हैं। क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं तौल कराने के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विभागीय कर्मी विभिन्न औपचारिकता बताकर किसानों को टरका रहे हैं। इससे किसानों में सरकार के प्रति गुस्सा पनप रहा है। किसानों को मजबूर होकर बाजार में गेहूं बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम के अंतर्गत सरकार ने किसानों के गेहूं क्रय करने के लिए साढ़ौली कदीम, कादरपुर, हरिपुर, गंदेवड और कांसेपुर गेहूं क्रय केंद्रों को संचालित किया है। सभी क्रय केंद्रों को एक अप्रैल से क्षेत्र के किसानों की गेहूं तौल करने के आदेश केवल कागजी दिखाई दे रहे हैं। क्रय केंद्र संचालन के उन्नीस दिन भी तौल शुरू नहीं हुई है। गन्देवड क्रय केन्द्र प्रभारी अनुराधा मिश्रा के अनुसार उनके यहां अभी कोई तौल शुरू नहीं हो पाई है। सोमवार शाम तक कांसेपुर क्रय केंद्र पर 75 क्विंटल, कादरपुर में 160 क्विंटल, हरिपुर में 112 क्विंटल खरीद हुई है। जबकि साढ़ौली कदीम क्रय केंद्र में कोई तौल नहीं हो पाई हैं।
किसान ब्रहम पाल सिंह, घनश्याम, योगेंद्र सिंह, सर्वेश, प्रेमपाल, नितिन सिंह, सुखपाल, राजेश, आमिर चौहान, माजिद, खालिद, अफजाल पोसवाल आदि ने कहा वह लंबे समय से अपनी गेहूं तौल कराने को क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विभागीय कर्मी पंजीकरण होने के बाद भी कई तरह की औपचारिकताएं बताते हैं और गेहूं की फसल का तौल नहीं कर उन्हें टरका रहे हैं। कर्मियों की लापरवाही के चलते उन्हें मजबूरन अपने गेहूं को कम मूल्य पर बाजार में व्यापारियों को या हरियाणा की मंडियों में बेचने को बाध्य होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें