फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
नानौता चीनी मिल प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल में बॉयलर की ट्यूब फटने से बंद हुए चीनी मिल व गन्ना किसानों को हुई परेशानी सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में मिल प्रांगण में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को बॉयलर ट्यूब फटने के प्रकरण में हुई कार्रवाई के बारे में अवगत कराने के लिए सोमवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया है।
विज्ञापन

रविवार को मिल प्रांगण में किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन में क्षेत्र के काफी गांव के किसानों ने भाग लिया। इसमें मिल के सीसीओ व मुख्य अभियंता को भी धरना स्थल पर बुलवाय गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजब सिंह ने कहा कि चीनी मिल में बॉयलर ट्यूब फटने के दोषियों पर मिल प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की गई है। मिल के खराब होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इसका कोई स्थाई समाधान पांच दिन बाद भी नहीं किया गया है। किसान नेता विनोद पुंडीर ने कहा कि मिल प्रशासन इस बात को तय करे कि किसानों का गन्ना समय से चाहे दूसरे मिलो को भेजे या खुद पेराई करें, ताकि समय से गेहूं बुआई हो सके। किसान बौद्ध सिंह और जवाहर सिंह ने कहा कि मिल द्वारा गन्ना लाने वाले किसानों के पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। किसान तरसेम सिंह ने कहा कि चीनी मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया जा रहा है।
मुख्य अभियंता संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बॉयलर ट्यूब फटने में लापरवाही बरतने वालों की जांच कर आगामी 3-4 दिनों में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुख्य गन्ना अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि विदेशों में जो चीनी बिकी है, उस पैसे तथा केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे 10 करोड़ रुपये से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान बहुत जल्द दिया जाएगा। इसके बाद किसान शांत होकर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें