फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र अंबाला हाईवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव जटौल निवासी 22 वर्षीय रजत अपने साथी सूरज के साथ रविवार की शाम बाइक से थाना सरसावा क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर जा रहा था। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवक जब थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर गांव स्माइलपुर के पास पहुंचे तो पीछे आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में रजत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और रजत के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। युवक की मौत का पता लगते ही परिजन भी जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें