किसान की आय दोगुना कैसे होगी, यह स्पष्ट नहीं
बजट में किसानों के लिए 15 लाख करोड़ कृषि ऋण, फसलों की एमएसपी जारी रखने और दूध एवं अन्य खराब होने वाली खाद्य वस्तुओं के लिए किसान रेल चलाने के प्रावधान का स्वागत है। लेकिन किसानों की आय 2022 तक दोगुना कैसे होगी, इसका कोई फॉर्मूला सरकार ने नहीं बताया है। सरकार के पास ऐसा क्या जादू है जो किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। बजट हवा हवाई है।
- नीरज चौधरी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू अखंड।
यह भी पढ़ें: महापंचायत में पहुंचे गौरव टिकैत, जय जवान, जय किसान के नारों से गूंज उठा मैदान, जयंत चौधरी बोले...
बजट से निराश हैं किसान
किसान की आय को निश्चित करने के लिए सरकार को किसान सम्मान निधि की राशि को दोगुना करना चाहिए था। इसे 6000 से बढ़ाकर 12000 रुपये प्रतिवर्ष करने का प्रावधान करना चाहिए था। जिससे किसान की निश्चित आय की गणना हो सकती थी। यह किसान के लिए बहुत बड़ा कदम होता। लेकिन ऐसी व्यवस्था नहीं होने से बजट ने किसान को निराश किया है।
- श्यामवीर त्यागी, प्रदेश संयोजक (गन्ना), भारतीय किसान संघ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/