रामपुर मनिहारान में नदी में गिरे ट्रैक्टर-ट्राली को निकालने का प्रयास करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चीनी मिल में गन्ना डालकर लौट रहा किसान का ट्रैक्टर ट्राली सहित हिंडन नदी के पुल से पानी में नीचे जा गिरा। इसमें किसान मामूली रुप से चोटिल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसान को पानी से बाहर निकाला।
गांव अहमदपुर निवासी विक्रम सिंह शनिवार सुबह दस बजे गांगनौली चीनी मिल में गन्ना डालकर खाली ट्रैक्टर ट्राली लेकर अपने गांव लौट रहा था। जब वह हिंडन नदी के पुल पर पहुंचा तो ट्रैक्टर के आगे वाले एक पहिए का स्पैंडल टूट गया।
इससे ट्रैक्टर पुल पर रेलिंग न होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्राली और किसान सहित नदी के जा गिरा। मौके पर जमा भीड़ ने ट्रैक्टर चालक विक्रम को पानी से बाहर निकाला। बाद में ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के साथ ट्रैक्टर ट्राली को भी निकाल दिया।