फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में मिला मगरमच्छ

Sun, 14 Jan 2018 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
विज्ञापन
खुशहालीपुर के फार्म हाउस में मिले मगरमच्छ के साथ ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुशहालीपुर गांव के पास स्थित एक भाजपा नेता के फार्म हाउस में शुक्रवार को मगरमच्छ मिला। सुरक्षा गार्ड ने उसे देखा तो सूचना दी। बाद में पुलिस और वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पिंजरे में बंद करके ले गई। बाद में उसे शिवालिक के जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर में भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर का फार्म हाउस है। शुक्रवार शाम सात बजे उनके फार्म हाउस के गेट पर एक मगरमच्छ आ गया। वहां तैनात गार्ड ने उसे देखा। पहले तो वह घबरा गया। बाद में उसने वहां मौजूद अन्य लोगाें और भाजपा नेता को सूचना दी। 

भाजपा नेता ने वन विभाग और थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ को सूचना दी। रात नौ बजे मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ लाए पिंजरे में बंद करके ले गई। मगरमच्छ की लंबाई करीब पांच फीट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मादा थी।  उधर, फार्म हाउस पर मगरमच्छ मिलने की जानकारी मिलने पर आसपास के गांवों के लोग भी उसे देखने पहुंचे। 
माना जा रहा है कि फार्म हाउस की बगल से बहने वाली सोलानी नदी से निकलकर किसी तरह मगरमच्छ इस क्षेत्र में आ गया जो फार्म हाउस तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें