फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं तौल बंद होने किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गेहूं खरीद में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए किसानों ने मियानगी क्रय केंद्र पर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि कर्मचारी गेहूं खरीद की बढ़ी समय सीमा के आदेश न मिलने की बात कहते हुए तौल से मना कर रहे हैं। रामपुर मनिहारान के जंधेड़ा में भी टोकन जारी होने के बावजूद बारदाने के अभाव में पचास से ज्यादा किसान गेहूं तौल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मियानगी स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में गेहूं क्रय केन्द्र संचालित हैं। कभी बारदाना नहीं तो कभी गेहूं का उठान न होने के कारण लेटलतीफी का आलम यह है कि 31 मई के तौल के टोकन के लिए किसान लाइनों में लगे हैं। किसान लीलू, मनोज, नेपाल, जसबीर आदि ने बताया कि तौल बंद बताकर 15 जून को कुछ अपने किसानों का गेहूं रातों रात तौल दिया गया। जब उनका नंबर आया तो क्रय केन्द्र प्रभारी 16 जून को समिति के कर्ज की वसूली को चले गए। किसानों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से तौल यह कहकर बंद कर दिया कि 15 जून के बाद तौल करने के आदेश उन्हें नहीं मिले हैं।
कर्मचारियों के जाने के बाद किसानों ने भारतीय किसान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सहकारी समिति बड़गांव के गेहूं क्रय केन्द्र पर भी बारदाने के अभाव में तौल नहीं हो सकी। किसान राजकुमार और रोहतास का कहना है कि सरकार ने गेहूं तौल के लिए 22 जून तक का समय दिया था जिसे क्रय केन्द्र प्रभारी ऐसे ही टालमटोल में पास कर देंगे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव जंधेड़ा के लगभग 50 किसानों को टोकन जारी करने के बाद भी गांव में स्थित क्रय केंद्र पर उनके गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। गांव के प्रदुमन शर्मा, शीशपाल, सुशील, सावित्री देवी, ऋषिपाल, इरशाद, सचिन, किरणपाल, रईश अहमद, पहल सिंह, संदीप कुमार, अनिल कुमार आदि ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके गेहूं की खरीद नहीं की गई तो वह एसडीएम कार्यालय पर अपना गेहूं डाल देंगे।
उधर इस बारे में एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा ने बताया कि बारदाने के अभाव में तौल बंद पड़ी है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा दुगना गेहूं खरीद किया गया है। बारदाना उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी किसानों का गेहूं तोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें