फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारदाने के अभाव में फूटा किसानों का गुस्सा, क्रय केंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। सरकारी क्रय केंंद्रों पर गेहूं तुलाई का बारदाना न मिलने से नाराज किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए व्यवस्था बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

तीतरों क्षेत्र में नगर व महंगी सहित दो गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को क्रय केंद्र महंगी पर पहुंचे किसानों रविंद्र चौधरी, प्रवीण कौशिक, राजेंद्र सिंह राणा, महासिंह सैनी, इलमचंद सैनी, दिवम चौधरी, संदीप कोरी आदि ने हंगामा करते हुए कहा कि किसानों को अपनी गेंहू की फसलों की ब्रिकी के लिए पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके बाद केंद्रों पर कई दिनों से गेहूं की तुलाई के लिए बारदाना नहीं होने से उनके वाहन भी गेंहू से लदे हुए खड़े हैं। किसानों ने कहा कि कुछ किसान किराए के ट्रैक्टर-ट्राॅली में गेहूं लाकर बेचते हैं जिन्हें ट्राॅली का किराया अदा करना पड रहा है। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड रहा है।
आरोप लगाया कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते ही उनके जरूरी कार्य भी अधर में लटके पड़े हैं। किसानों ने कहा कि मजबूरी में ही मंडी में दुकानों पर किसान अपना गेहूं बेचने को विवश हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से अविलंब केंद्रों पर बारदाना भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

समिति सचिव अक्षय चौधरी का कहना है कि उन्होंने कई दिनों से बारदाने की मांग भेजी हुई थी। बारदाने के लिए लगातार प्रयास करके एक हजार बोरे प्राप्त हुए हैं। बुधवार से गेहूं तुलाई का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें