फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अप्रैल तक सवारी गाड़ी नहीं चलाई तो ट्रैक पर बैठेंगे दैनिक यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चार अप्रैल तक यात्री ट्रेन नहीं चलाई तो ट्रैक पर प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा। कोरोना काल से बंद यात्री ट्रेन का संचालन नहीं होने से परेशान दैनिक यात्रियों ने ज्ञापन देकर ट्रेन को चलाने की मांग की। दैनिक यात्रियों ने चेताया कि यदि चार अप्रैल तक यात्री ट्रेन नहीं चलाई जाती तो वे रेलवे ट्रैक पर लेट कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
रविवार को पिलखनी रेलवे स्टेशन पर दैनिक रेल यात्री इकट्ठा होकर पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रैक पर बैठने का प्रयास किया। हालांकि रेलवे पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर ऐसा करने से रोक दिया। यात्रियों का कहना था कि कोरोना काल से बंद यात्री ट्रेन संख्या 04501 तथा 04502 को काफी समय से चलाने की मांग की जा रही है। छह मार्च को भी उन्होंने स्टेशन मास्टर राजू को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। उस समय स्टेशन मास्टर ने दस दिन का समय मांगते हुए समस्या के निदान की बात कही थी। लेकिन ट्रेन नहीं चलाई गई। रेल यात्री सोनू चौधरी ने कहा कि पिलखनी तथा सरसावा से हजारों की तादाद में दैनिक यात्री गाड़ी संख्या 04501 से जाते थे तथा 04502 से शाम के समय लौटते थे। जब से ये ट्रेन बंद हुई है, सभी परेशान हैं। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस अधिकारियों तथा पिलखनी स्टेशन मास्टर राजू ने दैनिक रेल यात्रियों से ज्ञापन लेकर 31 मार्च तक का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दैनिक रेल यात्रियों ने चेताया कि यदि चार अप्रैल तक यात्री ट्रेन नहीं चलाई गई तो वे रेलवे ट्रैक पर लेटकर अपना विरोध जताएंगे। शिवम, योगेंद्र, दलीप, सोरण, अनिल मल्होत्रा, मुकेश, दिव्यांशु, अमर सिंह, अभिषेक, सूरज, अंकित, राजेश, अमित, संजय, केतन, विश्राम, नरेश, सोमपाल, सुरेश, जगदीप, धर्मपाल, सुखदेव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें