फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, हाईवे चार घंटे जाम

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान सड़क हादसे के मृतक ईश्वरपाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर रविवार सुबह खेत से चारा लेने जा रहे भैंसा बोगी सवार किसान की ट्रक की टक्कर से जान चली गई। मृतक का नाम ईश्वरपाल (32) है, जो गांव जंधेड़ा समसपुर कर रहने वाला था। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। घटना के तीन घंटे बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक जाम रहने से राहगीरों को परेशानी हुई।
रविवार की सुबह छह बजे ईश्वरपाल खेत में घास लेने जा रहा था। जैसे ही वह हाइवे पर पहुंचा तभी रामपुर मनिहारान की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी भैंसा बोगी को टक्कर मार दी। हादसे में ईश्वरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के तीन घंटे बाद भी पुलिस के गांव न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने दिल्ली हाईवे पर बोगी खड़ी कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व्योम बिंदल और सीओ एसएन वैभव पांडेय ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक आश्रितों की आर्थिक मदद की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

इसी बीच पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मेलाराम पंवार, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी पहुंच गए। करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम रहने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। मृतक ईश्वरपाल के दो बेटियां हैं। ईश्वरपाल ही अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें