फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्पेशल ट्रेनों में किराया ज्यादा, लेटलतीफी में नियमित ट्रेनों को पीछे छोड़ा

Wed, 26 Nov 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यात्रियों की सहूलियत और भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनका किराया भी नियमित के मुकाबले 10 से 20 फीसदी ज्यादा है। इसके बाद भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्पेशल ट्रेनों ने लेटलतीफी के मामले में नियमित को पीछे दिया है। मंगलवार को दो स्पेशल ट्रेनें 10 से 14 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

ट्रेनों के स्लीपर कोच में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। जनरल कोचों में हालात काफी खराब हैं। यहां पर भी यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा खराब हालत लंबी दूरी वाली ट्रेनों की है। सीट नहीं मिलने पर खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। यह हाल तब है जब रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। स्पेशल ट्रेनें भी यात्रियों को रास नहीं आ रही है। इसका कारण यह है कि स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंच रही हैं।
मंगलवार को ट्रेन नंबर 04607 छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 14 घंटे और 22423 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल 10:45 घंटे की देरी से चलकर सहारनपुर आई। इनके अलावा नियमित ट्रेनों में दरभंगा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे, अंब अंदौरा-हरिद्वार मेमू एक घंटे लेट पहुंची। प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी भी डेढ़ घंटे की देरी से आई। बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का मंगलवार को भी संचालन नहीं हुआ है। यह ट्रेन पिछले करीब दो माह से निरस्त चल रही है। इसके अलावा सहारनपुर-नांगलडैम मेमू निरस्त रही। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों का किराया अधिक है तो उनका संचालन भी ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें