फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजस्थान के करौली में हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा पर हुए हमले की हिंदू जागरण मंच ने निंदा की। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

हकीकतनगर तिराहे पर मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुतला फूंककर राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि हिंदू नववर्ष में उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा पर सुनियोजित रूप से हमला किया गया है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यह हिंदू विरोधी आचरण है। उन्होंने सरकार को बर्खास्त करने और घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, प्रवेश धवन, हर्ष, अश्विनी शर्मा, रजत गोयल, प्रदीप ठाकुर, प्रदीप, शिवम जोगी, प्रिंस राणा, मोहित प्रजापति व अविनाश राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें