सहारनपुर। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रदेश की संस्कृति एवं महाकुंभ पर आधारित 2500 से अधिक पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया। साथ ही लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जेबीएस इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं वैष्णवी नृत्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में चर्चित महाकुंभ की थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे बहुत ही प्रतिभाशाली हैं।
विधायक राजीव गुंबर एवं देवेंद्र निम, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी,जिलाधिकारी मनीष बंसल आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन आदि मौजूद रहेे।
- ये हुए पुरस्कृत
पेंटिंग प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100, तृतीय पुरस्कार 2100 एवं अन्य को 1100 रुपए का दिया गया। लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मैपल्स एकेडमी की इंशा, द्वितीय स्थान दून वैली पब्लिक स्कूल की एंजिल, स्प्रिंग डैल स्कूल के सुहेल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अंशिका, भव्य शर्मा, शिफा अर्शी, वीर धीमान, वाशु सैनी, नायला, गुरलीन को पुरस्कृत किया गया। तन्मय, अभिनव वर्मा, सुनील कुमार, रिशिता, सुनील को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सुरेंद्र चौहान, सुशील जोशी, राज किशोर गुप्ता, अजय मित्तल, अनुपम गुप्ता, अरुण अग्रवाल,साद सिद्दीकी को विशेष सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया।
स्टेडियम में उत्तर प्रदेश दिवस पर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में महाकुंभ की पेंटिंग दिखाते शिक्