फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नई टाउनशिप के लिए कवायद तेज, आपत्तियों के लिए दिया दस दिन का समय

Fri, 31 Jan 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ग्राम महमूदपुर बहलोलपुर में किसानों से वार्ता करते विकास प्रा​धिकरण के अ​धिकारी,स्रोत विभाग
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में बनने वाली नई टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की कवायद तेज हो गई है। विकास प्राधिकरण ने दस दिनों के अंदर अधिगृहीत होने वाली भूमि को लेकर आपत्ति मांगी है। इसके बाद भूमि के बैनामा होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर सहारनपुर विकास प्राधिकरण आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई टाउनशिप विकसित करेगा। नई टाउनशिप विकसित करने के लिए गांव चुनैटी गाडा, सैदपुरा और बहलोलपुर की 52.2 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है। किसानों को अधिग्रहित भूमि के सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा। यह भूमि 293 किसानों की है, अभी तक इनमें से 215 किसान अपनी सहमति दे चुके हैं, अन्य किसानों के साथ वार्ता चल रही है। अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने इस भूमि के मालिक किसानों की लिस्ट जारी की है। इसमें उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस पर कोई आपत्ति हो तो वह दस दिन में दे सकते हैं।
दरअसल, अपनी भूमि नहीं होने के चलते सहारनपुर विकास प्राधिकरण लंबे समय से महानगर में कोई काॅलोनी विकसित नहीं कर पाया है। गठन के बाद विकास प्राधिकरण ने देहरादून रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित किया था। इसके बाद से अब तक उसने किसी नई परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण नहीं किया है। जिन विकास प्राधिकरणों के पास अपना लैंड बैंक नहीं है या नगण्य है, उनसे मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत भूमि अर्जन के प्रस्ताव मांगे थे। इसके बाद विकास प्राधिकरण ने बोर्ड की बैठक में दिल्ली रोड पर नई टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव पास हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें