फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकनपत्रों की जांच आज, मतदान एक सितंबर को

विज्ञापन
बेहट में सोनेंद्र राणा का नामांकन दाखिल कराते पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व अन्य। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता/ बेहट (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की नानौता शाखा प्रतिनिधि के लिए नामांकन के पहले दिन भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजीत राणा, ग्राम खुड़ाना निवासी शिव कुमार पुत्र हुकम सिंह, ग्राम फतेहपुर निवासी शक्ति सिंह पुत्र कंवर पाल और ग्राम जंधेड़ा निवासी विपिन कुमार ने अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी एसडीएम एसएन शर्मा के समक्ष दाखिल किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी/ एसडीएम (सदर) एसएन शर्मा ने बताया चार नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इनकी जांच 27 अगस्त को और नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन 28 अगस्त को तथा मतदान एक सितंबर को नानौता ब्लॉक परिसर में होने के बाद गिनती भी उसी दिन की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, यशवंत राणा, खुशीराम कश्यप, एवं चंद्रपाल राणा, कुलदीप सिंह, सभासद सन्नी राणा, भूपेंद्र सिंह, सतीश राणा, कुंवर सिंह, चौधरी रोहताश भांकला, रामकिशन राणा, सहदेव पुंडीर, ओमवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा आदि रहे।
बेहट में सहकारी ग्राम विकास बैंक की बेहट शाखा प्रतिनिधि के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा एवं अभय राणा के साथ नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी तहसील आशुतोष सिंह ने बताया शाखा प्रतिनिधि के लिए अनवरपुर बरौली निवासी सोनेंद्र राणा, रतनपुर कल्याणपुर निवासी मुकेश राणा, कम्बोह मजरा निवासी विनोद कुमार गुप्ता एवं सुल्तानपुर माली निवासी बुरहान ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।

भाजपा नेता अजीत राणा का नामांकन पत्र दाखिल कराते क्षेत्रीय विधायक चौधरी कीरत सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें