फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए परीक्षा 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा 27 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 56 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केवल एक पाली में होगी, जिसका समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा, क्योंकि केंद्रों में एंट्री के लिए समय निर्धारित है। परीक्षा केंद्र में कोई भी नकल संबंधी कोई भी सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा के सफल आयोजन क लिए जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। दोनाें को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
केंद्रों की व्यवस्था स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक यानी प्रधानाचार्य की रहेगी। परीक्षा को लेकर आज कलक्ट्रेट के नए सभागार में बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। साथ ही सचल दल औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। परीक्षा के दिन केंद्रों से 200 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान या साइबर कैफे आदि नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें