फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट से निपटने को देश के साथ खड़ा हो हर भारतीय

विज्ञापन
अंबेहटा में वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण करते एसडीएम पीएस राणा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कैराना सांसद प्रदीप चौधरी व एसडीएम नकुड़ पीएस राणा ने फंदपुरी गांव में पौधरोपण करते हुए वृक्षों की रक्षा का आह्वान किया।
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद फंदपुरी बूथ अध्यक्ष अरुण राठी के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज देश विकट स्थिति से गुजर रहा है। इसलिए जरूरी है कि प्रत्येक भारतीय एकजुटता का परिचय देते हुए देश के साथ खड़ा हो। उन्होंने कहा कि कोविड 19 पूरे विश्व के लिए चुनौती बना है। ऐसे में केंद्र सरकार ने प्रभावशाली कदम उठाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। सांसद प्रदीप चौधरी ने आह्वान किया कि कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए खुद सुरक्षित रखें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें। एसडीएम नकुड़ पूरण सिंह राणा ने कहा कि केवल वृक्षारोपण कर देने मात्र से हमारी जिम्मेदार खत्म नहीं हो जाती। इसलिए इनकी देखभाल भी बेहद जरूरी है। इससे पहले सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन सिंह राठौर व एसडीएम पूरण सिंह राणा ने संयुक्त रूप से दौलत खेड़ी में ग्राम समाज की भूमि पर पौधरोपण किया। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी ज्ञान सिंह, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन सिंह राठौर, नकुड़ देहात मंडलाध्यक्ष सुभाष चौधरी, महामंत्री सत कुमार आर्य, प्रमोद कुमार, राजकुमार प्रधान, रामधन, रोहताश प्रधान, रामजतन सिंह, अतुल फंदपुरी विक्रम सिंह, सोनू, अन्नू, भोपाल सिंह आदि रहे।

अंबेहटा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद प्रदीप चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें